बीजापुर में नक्सलियों द्वारा दो ग्रामीणों की हत्या पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नक्सली बौखलाहट में कायराना हरकतें कर रहे हैं क्योंकि सशस्त्र नक्सलवाद अब समाप्ति की कगार पर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बस्तर की जनता डरने वाली नहीं है, सुरक्षा बल चौकन्ना और सजग हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। साव ने यह भी कहा कि अब नक्सलवाद से निपटने का समय निर्णायक है।