एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी हॉकी (Asian Champions Trophy Hockey) में ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने वाले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया.

Image

एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी हॉकी (Asian Champions Trophy Hockey) में ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने वाले मैच में भारत ने शानदार परफॉर्मेंस किया और पाकिस्तान को 4-3 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया. भारत एशिया चैंपियनशिप ट्रॉफी में तीसरे नंबर पर रहा. मैच के शुरूआत में भारत की ओर से पहला गोल हरमनप्रीत सिंह ने किया और भारत को पाकिस्तान के खिलाफ बढ़त दिला दी थी. हरमनप्रीत ने भारत के लिए पहला गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किया. इसके बाद पहले हाफ के दौरान पाकिस्तान के अफराज ने गोल करके स्कोर को बराबरी पर ला दिया. जब पहले हाफ का खेल खत्म हुआ तो भारत और पाकिस्तान का स्कोर 1-1 की बराबरी पर था.

Asian Champions Trophy Hockey: भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराया, ब्रॉन्ज मेडल किया अपने नाम

हाफ टाइम के बाद खेल शुरू हुआ तो पाकिस्तान ने आक्रमक खेल खेलना शुरू किया और तीसरे क्वार्टर में एक और गोल करके भारत से आगे हो गई. पाकिस्तान की ओर से दूसरा गोल अब्दुल राना ने किया.

Image

लेकिन तीसरे क्वार्टर में भारत ने शानदार वापसी की, भारत की ओर से सुमित ने गोल करके मैच को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया. तीसरे क्ववार्टर के समय स्कोर 2-2 की बराबरी पर था.

indian hockey team won bronze medal tokyo olympic 2020 medal after 41 years  | Tokyo Olympic: भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद रचा इतिहास, जर्मनी को हराकर  जीता ब्रॉन्ज | Hindi News, Zee Hindustan Sports

चौथे क्वार्टर में भारत की ओर से दो गोल हुए जिसने मैच का पासा ही पलट कर रख दिया. इसके बाद पाकिस्तान की टीम फिर भारत के स्कोर से आगे नहीं हो पाई. आखिर में समय खत्म होने के बाद भारत का स्कोर 4 रहा तो वहीं पाकिस्तान 3 स्कोर पर रहा. भारत की ओर से चौथे क्वार्टर में वरूण कुमार और आकाशदीप सिंह ने गोल करके मैच को रोमांचकारी बना दिया.