रायपुर। छत्तीसगढ़ में रहने वाले लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने का अच्छा अवसर है। छत्तीसगढ़ के शासकीय और पंजीकृत निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज के उद्देश्य से शासन की ओर से च्वॉइस सेंटर में आयुष्मान कार्ड नि:शुल्क बनावाया जा रहा है। पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रायपुर जिले में विश्वविद्यालय से 138 महाविद्यालय संबद्ध है।
सीएमएचओ डॉ. मीरा बघेल के अनुरोध पर कुलसचिव की तरफ से सभी विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष और महाविद्यालयो के प्रचार्यो को आयुष्मान कार्ड बनवाने 16 सितंबर को आदेश जारी कर दिया गया है। तय तिथि पर सुबह 11 से शाम 5 बजे तक शिविर लगाए जा रहे हैं। साइंस कॉलेज व संस्कृत महाविद्यालय में शिविर लगाया गया था।
इतने कार्ड बनाने का लक्ष्य
रायपुर जिले में डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता व आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख 52 हजार 102 परिवार के 26 लाख 47 हजार 073 सदस्यों का कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित है। लेकिन अब तक ये लक्ष्य केवल 50 से 55 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है। 30 सितंबर कार्ड बनाने की आखिरी तारीख है। रायपुर जिले में 900 च्वॉइस सेंटरों में नि:शुल्क कार्ड बनवाया जा सकता है।
कार्ड बनवाने ये जरूरी
राशन और आधारकार्ड
परिवार के हर एक सदस्य का पासपोर्ट साइज फोटो
रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
