छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार और बीजेपी नेताओं पर एक और विवाद को लेकर निशाना साधा है। इस बार उनका हमला अनुराग ठाकुर और पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के वायरल वीडियो को लेकर था।
बघेल ने कहा, “जब देश के प्रधानमंत्री खुद कहते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है, ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ जहरीले बयान देने वाले शाहिद अफरीदी के साथ एक पूर्व केंद्रीय मंत्री क्रिकेट मैच देखता है। ये दोहरी मानसिकता नहीं तो और क्या है?”
उन्होंने कहा कि शाहिद अफरीदी कश्मीर में भारत विरोधी बयान देता है, आतंकवादियों का समर्थन करता है और कहता है कि भारत अपने ही नागरिकों को मार रहा है। फिर ऐसे व्यक्ति के साथ बैठना क्या देश के सम्मान का अपमान नहीं है?
बघेल ने आरोप लगाया कि देश में सिर्फ चुनावी फायदा उठाने के लिए अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जाता है, जबकि विदेशों में सरकार अपने राजनीतिक फायदे के लिए हर प्रकार के समझौते करती है।
उन्होंने अंत में कहा, “इस देश में अब सत्ता के लिए सबकुछ जायज़ हो गया है — चाहे वो अफरीदी के साथ बैठना हो या अल्पसंख्यकों को बदनाम करना।”
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
