दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले में 177 करोड़ रुपए की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। लोकार्पण एवं भूमिपूजन का यह कार्यक्रम दुर्ग जिले के नगर निगम भिलाई, भिलाई-चरौदा, रिसाली एवं जामुल नगर पालिका क्षेत्र में शामिल है।

जामुल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जामुल में स्वामी आत्मानंद स्कूल, 4 तालाबों का सौंदर्यीकरण, 4 वार्डो में विद्युत खंभे, रेल्वे क्रासिंग रोड के पास सीसी रोड, जामुल शासकीय स्कूल में डोम निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने नगर पालिका परिषद जामुल के अंतर्गत 73 कार्यों का भूमिपूजन जिसकी लागत 5 करोड़ 12 लाख रुपये है।

भिलाई-चरौदा निगम में 40 करोड़ रुपए की राशि के निर्माण कार्यों की सौगात वही रिसाली निगम में 27 करोड़ रुपए की राशि के कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन होगा। जामुल में 5 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण और 1.91 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन होगा। मुख्यमंत्री इस मौके पर शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को अनुदान राशि का चेक भी वितरित करेंगे।