आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पहली तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है। जिसमें पूरे 9 दिनों तक मां दुर्गा के दिव्य रूपों की उपासना की जाती है। आज से इस दिव्य पर्व की शुरुआत हो चुकी है। इस साल नवरात्र महज 8 दिन तक ही रहेगी, जो 7 अक्टूबर से शुरू होकर 14 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगी।
शरद ऋतु में पड़ने वाली नवरात्रि को मुख्य नवरात्र माना जाता है। इस दौरान देशभर में धूम रहती है, खासतौर पर बंगाल और गुजरात जैसे राज्यों में इस त्योहार की सबसे अधिक रौनक देखने को मिलती है। जहां बंगला में दुर्गा पूजा के लिए खूबसूरत और आकर्षक पंडाल लगाए जाते हैं। वहीं गुजरात में जगह-जगह पर गरबा का आयोजन किया जाता है।
मनोकामना ज्योत से जगमगाए मंदिर
वहीं छत्तीसगढ़ में भी नवरात्र के ये नौ दिन भक्तिमय हो जाते हैं। पूरी नवरात्रि में भक्त मां की आराधना और उपासना में डूबे रहते हैं। यहां के मंदिर आस्था की ज्योत से जगमगा जाते हैं। चारों ओर मां के जयकारे गूंजते हैं तब यहां के मंदिर भी जागृत हो उठते हैं।
नारी का सम्मान ही देवी की पूजा
शक्ति उपासना के साथ-साथ ये पर्व नारी शक्ति के सम्मान का भी पर्व है। महिलाओं के प्रति मान-सम्मान के भाव से ही सच्चे अर्थों में देवी पूजा सार्थक होगी।
देश एवं प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की मंगलमये शुभकामनाएं। जगत जननी मां जगदम्बा की कृपा सभी पर बनी रहे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
