मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, ग्राम पेचायतों और नगरीय निकायों में बनेंगे

गांधी परिवार के नाम से छत्तीसगढ़ में राजीव युवा मितान योजना चलाई जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओं को फोकस करने वाली इस योजना के तहत राजीव मिलान क्लब योजना का शुभारंभ किया गया। इस योजना के तहत राज्य की सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में चरणबद्ध रूप से कुल 13269 राजीव युवा मितान क्लब गठित किये जायेंगे।

इस क्लब से युवाओं को जोड़ा जाएगा। आवश्यकता के अनुसार युवाओं को हर माह 10 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। इस योजना के तहत युवाओं के लिए विभिन्न खेल और गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए योजना चलेगी। इसमें युवाओं को पारंपरिक संस्कृति से अवगत कराने के लिए फंड खर्च किया जाएगा। पहले चरण में 20 हजार ग्राम पंचायतों को क्लब से जोड़ा जाएगा। सबसे पहले प्रदेश के 146 विकासखण्डों की 11 हजार 664 ग्राम पंचायतों में राजीव युवा मितान क्लब योजना लागू की जाएगी।

राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, कौशल विकास की गतिविधियां संचालित की जाएगी। राज्य शासन की विकास योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों में इस क्लब के युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। क्लब के सदस्यों को खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा, जिससे युवा शक्ति का उपयोग रचनात्मक कार्यों में हो सके। इसके लिए जिला स्तर पर प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में समिति गठित होगी तथा अनुभाग स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत स्तर पर क्लबों का गठन कर योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। क्लब के युवाओं को विभिन्न सामाजिक गतिविधियों जैसे-स्वच्छता, वृक्षारोपण कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री के स्तर पर होगी मॉनिटरिंग

इसके लिए राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति गठित की जाएगी। वे ही सीधे इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। जिला स्तर पर प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में समिति गठित होगी और अनुभाग स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत स्तर पर क्लबों का गठन कर योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। क्लब के युवाओं को विभिन्न सामाजिक गतिविधियों जैसे-स्वच्छता, पौधारोपण कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा।

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, कौशल विकास की गतिविधियां संचालित

छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण की गवर्निंग बॉडी की बैठक में राजीव युवा मितान क्लब के उद्देश्यों, गठन के स्वरूप, कार्ययोजना के क्रियान्वयन पर चर्चा किया गया। राजीव युवा मितान क्लबों का गठन ग्राम पंचायत स्तर पर और नगरीय निकायों में किया जाएगा। राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, कौशल विकास की गतिविधियां संचालित की जाएगी। राज्य शासन की विकास योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों में इस क्लब के युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। क्लब के सदस्यों को खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। जिससे युवा शक्ति का उपयोग रचनात्मक कार्यो में हो सके।