रायपुर। भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को षडय़ंत्रकारी कहा था। शनिवार को मौका मिला तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बहाने भाजपा पर हमला बोल दिया। उन्होंने कहा, षडय़ंत्रकारी तो वे लोग हैं। झीरम में हमारे नेताओं को षडय़ंत्र करके मार डाला। अब जांच भी नहीं होने दे रहे हैं।
पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, षडय़ंत्र तो वे करते है। कैसे लोगों को धोखा दिया जाए। कैसे लोगों की भावनाओं को भड़काया जाए। यह षडय़ंत्र प्रदेश ही नहीं देश देख रहा है। 15 लाख देने का वादा किया। झांसे में ले आये और वोट ले लिया। आज तक किसी को 15 लाख रुपया मिला नहीं।
दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने को बोले थे, नहीं मिला। इसी छत्तीसगढ़ में आदिवासियों को गाय देने की बात कही थी, मिली नहीं। षडय़ंत्र करने का काम उनका है। वो दिन-रात इसी उधेड़बुन में रहते हैं कि लोगों को कैसे गुमराह किया जाये। ऐसा षडय़ंत्र वे ही करते रहते हैं। दरअसल सरकार में कांग्रेस के तीन साल पूरे होने पर भाजपा ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने सरकार को फेल बताया था। उन्होंने मुख्यमंत्री पर षडय़ंत्र का आरोप लगाया था। कहा, तीन साल में विकास रुक गया है।
खीज निकाल रही है भाजपा
मुख्यमंत्री ने कहा, नगरीय निकाय के पिछले चुनाव में सभी 10 नगर निगमों में कांग्रेस जीती थी। सबमें हमारे महापौर हैं। इस बार चार नगर निगम, पांच नगर पालिका और छह नगर पंचायतों में चुनाव हैं। इसमें भी हम अधिकांश सीटों पर जीतेंगे। भाजपा का सुपड़ा साफ होने वाला है। ये खीज निकालने के लिए ही भाजपा आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है।
Krishna sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
