राज्य सरकार को होगी 1 हजार करोड़ रुपए की हानि
रायपुर। छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने प्रदेश की जनता को राहत देते हुए डीजल-पेट्रोल के दाम में कमी करने का निर्णय लिया है। इस फैसले के साथ ही सरकार को लगभग 1 हजार करोड़ रुपये की आर्थिक क्षति भी पंहुचेगी।
जैसा की कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संकेत दिए थे की राज्य में डीजल-पेट्रोल के दाम कम कर जनता को राहत दी जाएगी और हुआ भी वही। शीतकालीन सत्र से ठीक पहले हुए कैबिनेट की अहम बैठक में सरकार ने डीजल-पेट्रोल का दाम कम करने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से कैबिनेट के इस बड़े फैसले की जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया डीजल में वैट 2% और पेट्रोल में 1% वैट की कमी की गई है। इससे राज्य सरकार को 1 हजार करोड़ का आर्थिक नुकसान भी होगा
स्कूल अब छत्तीसगढ़ पूरी क्षमता के साथ खोले जायेंगे। आज कैबिनेट की बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया है कि पूरी क्षमता के साथ खोले जायेंगे। बच्चे अब शत प्रतिशत स्कूल जायेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गयी है। वहीं आज अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को पुलिस भर्ती में ऊंचाई की माप में छूुट देने का फैसला लिया गया है। वहीं चिकित्सा अधिकारी पद से चिकित्सा विशेषज्ञ में प्रमोशन में पहले 5 साल की बाध्यता थी, उसमें वन टाइम छूट के हिसाब से प्रमोशन देने का फैसला लिया गाय है। अब दो साल में चिकित्सा पद पर प्रमोशन कर दिया जायेगा। वहीं दंत चिकित्सालय के पद भी भरे जायेंगे।






मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel
द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता को बड़ी राहत देते हुए कैबिनेट में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय में
🔻पेट्रोल-डीज़ल के दाम में बड़ी कटौती की गयी
🔻डीज़ल में VAT पर 2% की कमी (1/2)
बस्तर-सरगुजा में कर्मचारी चयन बोर्ड का समय विस्तार किया गया है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
