बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन ने सियासी समीकरण बदलने वाला बड़ा ऐलान किया है।
संयुक्त प्रेस वार्ता में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री उम्मीदवार और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया गया है।
इस ऐलान के साथ ही महागठबंधन ने एकजुटता और परिवर्तन का संदेश दिया है।
राजद, कांग्रेस, वामदल, वीआईपी और आईआईपी समेत सभी दलों के शीर्ष नेताओं ने कहा कि “अब बिहार में बदलाव निश्चित है, जनता इस बार नया इतिहास लिखेगी।”
पटना के एक नामी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी, अशोक गहलोत और दीपांकर भट्टाचार्य समेत तमाम बड़े नेता शामिल हुए।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घोषणा करते हुए कहा —
“तेजस्वी यादव एक ऊर्जावान, कर्मठ और भरोसेमंद नेता हैं। महागठबंधन को उन पर पूर्ण विश्वास है कि वह बिहार को नई दिशा देंगे।”
गहलोत ने आगे कहा कि महागठबंधन ने बिहार के युवाओं, किसानों और महिलाओं के सशक्तिकरण का संकल्प लिया है।
वहीं, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि “हम तीन साल से इस क्षण का इंतजार कर रहे थे। अब वक्त है भाजपा को सत्ता से बाहर करने का।”
भाकपा माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि “पिछले कार्यकाल में नीतीश सरकार ने युवाओं और छात्रों के साथ अन्याय किया है। इस बार जनता जवाब देगी।”
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घोषणा बिहार की राजनीति में नए समीकरणों की नींव रख सकती है।
तेजस्वी यादव की लोकप्रियता और मुकेश सहनी के सामाजिक आधार के संयोजन से महागठबंधन को निर्णायक बढ़त मिल सकती है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
