रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था चौपट होते रोजी रोजगार जैसे मूल मुद्दों से भागने के लिए धर्म धर्मांतरण और एक दूसरे को लड़ाने की राजनीति कर रही है। भाजपा को गरीबो की नही बल्कि अपनी राजनीतिक रोटी की चिंता है। भाजपा 1000 रु में मिल रहे रसोई गैस के चलते गरीबों के घर में खाली पड़े सिलेंडर कैसे भरे, चूल्हा कैसे जले इस पर बात नही करती। खाद्य सामग्रियों के कीमतों में हुई दोगुनी इजाफा के चलते गरीबों के बच्चों को पौष्टिक आहार दूध, बिस्किट, दाल, सब्जी कैसे मिले इस पर चर्चा नही करती। युवाओं के बेरोजगार हाथ को काम कैसे मिले, देश की अर्थव्यवस्था मजबूत कैसे हो इसकी कोई फिक्र नहीं है। भाजपा देश के बहुसंख्यक वर्ग का वोट पाने के लिए बहुसंख्यक वर्ग को ही कमजोर और डरा हुआ बताने की कोशिश करती हैं। दुर्भाग्य की बात है कि भाजपा कभी यह नहीं कहती कि बहुसंख्यक वर्ग के रोजी रोजगार पर जो गंभीर संकट चल रहे हैं, खाने-पीने की जो तकलीफ हो रही है उसका निराकरण कैसे किया जाए?
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा और भाजपा के नेता अपनी राजनीति की दुकान चलाने के लिए बहुसंख्यक वर्गों के भावनाओं को भुनाती है। सत्ता हासिल करने के बाद ऐसी नीतियां और नियम बनाती है जिसका नुकसान बहुसंख्यक वर्गों को सबसे ज्यादा होता है। नोटबदी, कई स्लैब में लगाई गई जीएसटी, पेट्रोल-डीजल में बढ़ाई गई एक्साइज ड्यूटी और सेस के चलते जो अवस्थाएं फैली है वह बहुसंख्यक वर्गों के घर में दिख रहा है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 15 निकायों के चुनाव परिणाम भी पूर्व में हुए विधानसभा के उपचुनाव एवं निकाय चुनाव की तरह होगी। भाजपा की करारी हार तय है, वर्तमान में हुए कई राज्यों के विधानसभा के उपचुनाव में जनता ने भाजपा को हराकर मोदी सरकार के घमंड को, अहंकार को चकनाचूर किया है, 303 सीटों के अकड़ में बैठी मोदी सरकार को घुटनो के बल खड़े कर दिया तब कही जाकर पेट्रोल-डीजल के दाम में 5 रु एवं 10 रु की आंशिक कमी की, तीन काले कृषि कानून को वापस लिया गया, किसानों की मांगों को पूरा करने की लिखित सहमति दी गई। अब देश की जनता एक बात समझ चुकी है। अब देश की जनता नारा लगा रही है भाजपा हटाओ, महंगाई से मुक्ति पाओ और उस नारा की गूंज नगरीय चुनाव में भी गूंज रही है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
