जांजगीर चांपा। जिले से सनसनी फैलाने वाली घटना सामने आई है। अकलतरा ब्लॉक कांग्रेस की सचिव अंबिका बाई यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव घर के ही कमरे में सोमवार सुबह पंखे से लटका मिला है।आपको बता दें की उनके घर में दो दिन से कोई नहीं था। आज सुबह जब मोहल्ले के बच्चों ने खिड़की से देखा तो घटना का पता चला। इसके बाद उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई।
जो जानकारी मिली है उसके अनुसार, नैला क्षेत्र की परसदा निवासी अंबिका बाई रविवार को तिलाई गांव में कांग्रेस की बैठक में शामिल होने के लिए गई थीं। इसके बाद घर लौट आईं। सचिव अंबिका बाई घर में ही किराने की दुकान चलाती थीं।सुबह जब बच्चे सामान लेने पहुंचे तो दरवाजा बंद था। बच्चे काफी देर तक दुकान दरवाजा पीटते रहे, लेकिन नहीं खुला।
इस पर बच्चों ने खिड़की से झांक कर देखा तो अंदर पंखे से अंबिका बाई का शव लटक रहा था। इसके बाद आसपास के लोगों को पता चला और कोटवार को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
