जांजगीर-चांपा। जिले के हसौद थाना क्षेत्र से हत्या का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ अज्ञात शख्स ने बुजुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया है। इस घटना की जानकारी तब हुई जब घर से बदबू आनी शुरू हुई। इसके बाद जब आसपास के लोगों ने घर का दरवाजा तोड़कर देखा तो खून से लथपथ पति-पत्नी की लाश पड़ी थी। फिलहाल सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ जिले के कैथा गांव निवासी विजय राम और मंगली दोनों की शव घर में मिली है। मृतक की 4 बेटियां और 1 बेटा है। बेटियों की शादी हो चुकी है और बेटा बाहर रहकर नौकरी करता है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक-दो दिनों से मृतकों का पता नहीं था इसलिए पड़ोसियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। आसपास के लोगों का कहना है सोमवार की सुबह इस बात की भनक लगी जब घर से तेज बदबू आने लगी। पहले तो हमने आसपास देखा, मगर कुछ पता नहीं चला। जब घर के अंदर से तेज बदबू आने लगी तो हमने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा। जबकि दरवाजा बाहर से बंद से था। अंदर दोनों की लाशें खून से लथपथ पड़ी थी और सामान बिखरा पड़ा था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने कहा उक्त मामले की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो शव कुछ हद तक सड़ गई थी। आशंका जताई जा रही है कि ये लाशें 2-3 पुरानी है। इसके साथ ही एक चौकाने वाली बात सामने आई है। पुलिस ने जब पड़ताल की तो पता चला कि  चौथे नंबर का दामाद आए दिन जमीन को लेकर विवाद करता था। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।