राजनंदगांव। खैरागढ़ विधासभा उपचुनाव में दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया है। निर्दलीय प्रत्याशी सुनील पाण्डेय और अमर दास मनहरे ने नामांकन दखिय किया था। इसके बाद दोनों प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान से अपना नाम वापस लिया है। बता दें उपचुनाव के लिए 12 अप्रैल को वोटिंग होनी है। इसके बाद 16 तारीख को रिजल्ट सामने आएगा।

बता दें चुनाव जीतने के लिए अब दस प्रत्याशी अपना दमखम दिखाएंगे। इसमें कांग्रेस से यशोदा वर्मा, बीजेपी से कोमल जंघेल, जेसीसीजे से नरेंद्र सोनी, फॉरवर्ड डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी से चुरण विप्लव साहू, अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया से ढालचंद साहू, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी से मोहन भारती, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से संतोषी प्रधान, अरुणा बनाफर निर्दलीय, नितिन भांडेकर निर्दलीय, साधुराम धुर्वे निर्दलीय है।