जीएडी ने चार आईएएस के ताबदले के आदेश जारी किए
रायपुर। राज्य शासन ने चार आईएएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए है। इनमें राजस्व विभाग की सचिव रीता शांडिल्य को हटाते हुए उनके स्थान पर नीलम नामदेव एक्का को राजस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने कलेक्टर कांफ्रेंस के दौरान राजस्व विभाग के कामकाज को लेकर टिप्पणी की थी। इसी दौरान राजस्व सचिव में रायपुर और बिलासपुर संभाग के कलेक्टरों की राजस्व प्रकरणों की समीक्षा के लिए मंत्री द्वारा बैठक लिए जाने का आदेश जारी किया गया था। उनके इस आदेश को लेकर विवाद होने के बाद इसे निरस्त कर दिया गया था। मामले में बताया कि मंत्री जयसिंह अग्रवाल के द्वारा मुख्यमंत्री के सहमति के बगैर कलेक्टरों को बैठक में बुलाने का आदेश जारी करना बड़ी चूक मानी गई थी।




अब सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर राजस्व सचिव रीता शांडिल्य को तकनीकी शिक्षा और रोजगार विभाग का सचिव नियुक्त किया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद भुवनेश यादव विशेष सचिव उच्च शिक्षा, प्रबंध संचालक राज्य बीज विकास निगम को तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के प्रभार से मुक्त होंगे। नीलम नामदेव एक्का सचिव जनशिकायत निवारण विभाग, खेल एवं युवा कल्याण, अतिरिक्त प्रभार संचालक विमानन को राजस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आकाश छिकारा सीईओ जिला पंचायत महासमुंद को सीईओ जिला पंचायत दंतेवाड़ा के पद पर पदस्थ किया गया है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
