जशपुर। एक युवक ने 13 साल की नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म। नाबालिग युवक के दोस्त की छोटी बहन थी। युवक ने उसे देर रात मैसेज कर मिलने के लिए घर से बाहर बुलाया और फिर घसीट कर खंडहर में ले गया। दुष्कर्म के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। इसके बाद किशोरी रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को सारी बात बताई।यह सूचना परिजनों को मिलते ही उन्होंने यह सूचना पुलिस को दी , उसके बाद पुलिस ने महज 3 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे सुबह कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। बगीचा थाना क्षेत्र निवासी अजय कुमार प्रजापति की स्थानीय एक युवक से दोस्ती थी। इसके चलते उसका युवक के घर भी आना-जाना था।
युवक का दोस्त होने के चलते 13 साल की उसकी छोटी बहन भी आरोपी अजय से अच्छी तरह परिचित थी। गुरुवार रात लड़की घर में पढ़ाई कर रही थी। उसी समय आरोपी अजय ने व्हॉट्सएप पर मैसेज किया और किशोरी को मिलने के लिए घर से बाहर बुलाया। आरोप है कि किशोरी जब बाहर निकली तो अजय उसे घसीटता हुआ पास के खंडहर में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद वहां से भाग निकला। किसी तरह किशोरी रोते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को साड़ी बात बताई। इस पर परिजन उसी समय थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश में टीम को भेज दिया। महज तीन घंटे की तलाश में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
