खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में उनके निवास कार्यालय सरगुजा कुटीर में मंत्री मंडलीय उपसमिति की बैठक हो रही है।
बैठक में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम मौजूद है. वहीं उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए है।

बैठक में खाद्य विभाग, धान एवं मार्कफेड के आला अधिकारी भी मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार बैठक में धान खरीदी पर बनी समिति की समीक्षा के साथ ही आगामी खरीफ वर्ष में धान खरीदी व कस्टम मिलिंग की नीति की समीक्षा चल रही है। इसके साथ ही बारदाना, खरीदी केंद्रों के हालातों पर भी प्रमुख तौर पर चर्चा की हो सकती है।