दस जिलों नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा के पहले जुटे कांग्रेसी
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मोदी सरकार की बढ़ती महंगाई और नाकामियों के खिलाफ पूरे प्रदेश में 14 नवंबर से जन जागरण अभियान पदयात्रा शुरू की गई है। पांच दिन चलने वाले इस अभियान में ब्लॉक, जिला और वार्ड कमेटियों को सक्रिय करने का प्लान बनाया गया है। प्रदेश में अभी एक-दो दिनों में दस जिलों के 14 नगरीय निकायों में चुनाव का कार्यक्रम जारी करने की तैयारी राज्य निर्वाचन आयोग कर रही है। वहीं कांग्रेस का सदस्यता अभियान भी शुरू हो गया है। इस दौरान कांग्रेेस के जिला और ब्लॉक अध्यक्ष प्रदेश को दिए गए दस लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य पर काम करेंगे।
हर कांग्रेस पदाधकिारियों को पदयात्रा के दौरान ग्रामीणों को कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया जाना है। पदयात्रा के दौरान सभा कर ग्रामीणों को महंगाई, मोदी सरकार की आतातायी महंगाई के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई चरम पर है। केंद्र सरकार हर मामले में नाकाम साबित हो रही है साथ ही प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया जा रहा है। कांग्रेसी बता रहे है कि केंद्र की मोदी सरकार के बीते 7 साल के कार्यकाल में आम जनता रोजी मजदूरी करने वाले कामकाजी महिलाएं, छोटे फुटकर व्यवसायी प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले रिक्शा चालक, दिहाड़ी मजदूरों की आय घटी है,नौकरियां छुटी है, व्यापार-व्यवसाय बंद हो गए। पर मंहगाई मोदी के जुमलों की तरह रोज बढ़ रही है। यूपीए सरकार के समय रसोई गैस 350 रुपए प्रति सिलेंडर था अब एक हजार रु से ज्यादा हो गया है,इस कारण गृहणियां परेशान हो गयी हैं, रसोई का बजट बिगड़ गया है।
पूछ रहे कब आएंगे अच्छे दिन
जहां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल की कीमत वही वर्तमान समय के मुकाबले दोहरी कीमत पर था,तभी देश में पेट्रोल-डीजल 60 रुपए से 72 रुपए लीटर में मिलता था, तब भाजपा के नेता उसे महंगाई डायन बताकर विरोध करते थे। लोकसभा चुनाव के दौरान बड़े-बड़े मंचों से मोदी भाजपा ने देश की जनता को सरकार बनने पर 100 दिनों में महंगाई खत्म करने का वादा किए थे। अच्छे दिन आने के सपने दिखाए थे। आज यह हालात है महंगाई की आवाज उठाने वाले जनता की आवाज को अनसुना किया जा रहा है।
36 में से 25 वादे पूरे
रसोई गैस के दाम 1000 रुपए प्रति सिलेंडर हो चुके है. पेट्रोल-डीजल के दाम 102 रुपए से 103 रुपए लीटर है और इसका कारण मोदी भाजपा प्रायोजित महंगाई है। भारतीय जनता पार्टी आम जनता को बताती है कि कांग्रेस ने 60 सालों में क्या किया कांग्रेस ने जो 60 सालों में किया आज केंद्र की मोदी सरकार उसी को बेच रही है। मोदी सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है हमने आप सभी के जनसमर्थन और सहयोग से प्रदेश में 68 सीटों के साथ कांग्रेस की सरकार बनाई छत्तीसगढ़ के हमारे लोकप्रिय भूपेश सरकार ने 36 वादों में से 25 पूरे कर चुके है प्रदेश में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
भाजपा ने प्रदेश को लूटा
भाजपा की रमन सिंह सरकार ने 15 वर्षों तक प्रदेश में शासन किया और प्रदेश को लूटने का ही काम किया उनके द्वारा किसानों के साथ हमेशा ही धोखा किया गया चाहे वह किसानों को बोनस देने की बात हो या कर्जा माफ करने की बात हो सरकार बनने के बाद प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के द्वारा 18 लाख किसानों का 11 हजार करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया गया। देश का पहला प्रदेश सरकार है जो किसानों से 25 सौ रुपये में धान खरीद रही है। जिले के विधायक एवं प्रदेश के कद्दावर नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर को आड़े हाथ लेते हुए मरकाम ने कहा की चन्द्राकर ने कांग्रेस के सरकार बनने से पहले कहा था कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार कर्जा माफ करेगी तो वह विधायक पद से इस्तीफा दें देंगे लेकिन वह आपने वादा से मुकर गए।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
