धमतरी। कल रात यानी रविवार को हुए सड़क हादसे में एक लड़के की मौत हो गयी। वो मगरलोड जनपद अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर का बेटा था। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी की रफ्तार बहुत तेज थी मोड़ के दौरान गाड़ी का नियंत्रण खो गया । जिसके बाद यह हादसा हो गया।


एएसआई दक्ष कुमार साहू ने बताया ग्राम रांकाडीह निवासी सौरभ ठाकुर पिता दिवाकर ठाकुर उम्र 22 वर्ष रविवार को आर्टिका कार वाहन से निजी काम से मगरलोड आया हुआ था। जब उसका काम ख़त्म हो गया तो वह अपने घर रांकाडीह के लिए निकला था।
आपको बता दें कि रात्रि के करीब 9.30 बजे भरदा से तीन सौ मीटर परसवानी मार्ग में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दो पेड़ में टकरा गई, जिससे वह कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। उस कार के अंदर जनपद अध्यक्ष पुत्र सौरभ ठाकुर घायल अवस्था में थे।
इस घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस ने घायल सौरभ ठाकुर को ईलाज के लिए शासकीय अस्पताल लाया गया , डॉक्टरों ने उसे रात में ही मृत घोषित कर दिया। सौरभ ठाकुर के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हुई है। इस मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही में लग गई है।


jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
