रायपुर। दिल्ली के उसना चावल ,बारदाना और बकाया राशि के मसले को लेकर चर्चा के बाद छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने राज्य को एक खुशखबरी दी है। केंद्र से मिलने वाली 4500 करोड़ रुपये की राशि में से करीब 2800 करोड़ रुपये राज्य सरकार को जल्द मिलेगी।
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने बताया केंद्र से लंबे अरसे से जो रक़म राज्य के मिलनी थी जिसकी राशि क़रीब 4500 करोड़ है उसमें से 2800 करोड पर केंद्र तैयार हो गया है जबकि 1200 करोड पर विमर्श जारी है।
हालाँकि उसना चावल को लेकर राज्य के आग्रह को केंद्र सरकार में सीधे ठुकरा दिया है। उसना चावल लिए जाने को लेकर केंद्र सरकार ने दिगर राज्यों के उत्पादन का हवाला देते हुए मना किया है। बारदानों को लेकर भी कोई स्पष्ट आश्वासन राज्य सरकार को नहीं मिल पाया है। लेकिन लंबे समय से बकाया राशि 2800 करोड़ रुपये की बड़ी राशि राज्य को मिलने की सहमति राज्य सरकार के लिए कृषि का सबब है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
