मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा में बजट प्रस्तुत किया उन्होंने कहा कि यह बजट वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को पूरा करेगा। इस बार का थीम “ज्ञान से गति की ओर” रखा गया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा में बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह बजट वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को पूरा करेगा। इस बार का थीम “ज्ञान से गति की ओर” रखा गया है।
पिछले बजट में गरीब, युवा, अन्नदाता और नारीशक्ति पर ध्यान दिया गया था, लेकिन अब फोकस सुशासन, बुनियादी ढांचे, तकनीक और औद्योगिक विकास पर होगा।
सरकार ने अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष को समर्पित करते हुए पूंजीगत व्यय के लिए 26 हजार करोड़ रुपए का बजट रखा है। अटल बिहारी वाजपेयी छत्तीसगढ़ की नदियों को जोड़ने का सपना देखते थे, जिसे अब साकार किया जाएगा।
इसके तहत महानदी-इंद्रावती और कोडार-सिकासर को जोड़ने की योजना बनाई गई है। साथ ही, नई सिंचाई परियोजनाओं के लिए 1500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जिससे कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।
राज्य की अधोसंरचना को विकसित करने के लिए रायपुर-दुर्ग मेट्रो सेवा का सर्वे किया जाएगा। औद्योगिक विकास को गति देने के लिए नए औद्योगिक पार्क स्थापित करने हेतु 700 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। इसके अलावा, हाइटेक खेती की जरूरतों को पूरा करने और राज्य को औद्योगिक और आईटी हब के रूप में विकसित करने के लिए भी विशेष योजनाएं बनाई गई हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य को बदहाल राजकोष और कुशासन की विरासत मिली थी, जिसे सुधारकर आगे बढ़ाया जा रहा है। सरकार ने राजकोषीय सुधारों और प्रशासनिक बदलाव से विकास की नई राह बनाई है और अब ट्रिपल इंजन सरकार इसे और तेज़ गति देगी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
