रायपुर। प्रदेश की भूपेश सरकार ने राज्य भविष्य निधि के ब्याज दरों का निर्धारण कर दिया है। राजस्व मंडल के अध्यक्ष ने सभी विभागों के अध्यक्ष, कमिश्नर और कलेक्टरों को पत्र जारी कर राज्य भविष्य निधि पर देय ब्याज दर की जानकारी देते हुए वित्त विभाग के संयुक्त सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

आदेश की कॉपी

वित्त विभाग ने सभी विभागों से जारी आदेश में कहा है कि राज्य शासन निम्नांकित निधियों में अभिदाताओं की कुल जमा राशियों पर 1 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक के लिए 7.1 प्रतिशत ब्याज दर निर्धारित किया है। ये निर्धारण सामान्य भविष्य निधि (Provident Fund) और अंशदायी पेंशन निधियों (contributory pension fund) पर लागू होगी।