बस्तर दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बस्तर के लोगों का विश्वास जीतने में छत्तीसगढ़ सरकार लगातार सफल हो रही है। बस्तर के युवाओं का खेती-किसानी और रोजगार की ओर रुझान बढ़ा है। यही वजह है कि नक्सलियों को अपने भर्ती अभियान में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सीएम भूपेश ने कहा कि जैसे-जैसे हम बस्तर के ग्रामीणों का विश्वास जीतते जा रहे हैं वैसे-वैसे उनका शासन के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। नक्सलियों के आतंक से जो गांव खाली हो गए थे वहां राशन दुकान, स्कूल, आंगनबाड़ी, सोलरलाइट, अस्पताल और सड़कें बन रही है। इससे लोग तेजी से खेती की ओर लौट रहे हैं। वहीं युवा रोजगार की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।