योजनाओं को जानने की लोगों में दिखी खासी दिलचस्पी
रायपुर। महादेव घाट में लगने वाले वार्षिक कार्तिक पुन्नी मेला में श्रद्धालु भारी तादात में पहुंच रहे हैं। इस मेले में जनसंपर्क विभाग का स्टॉल लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। जो ये बताने के लिए काफी है कि लोग छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की जानकारी लेने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
विभाग के स्टॉल में लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी देने के लिए पुस्तिका, पॉम्पलेट और ब्रोशर का वितरण किया गया। जिसमें राजीव गांधी गोधन न्याय योजना, राजीवगांधी किसान न्याय योजना, राजीवगांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, दाई-दीदी क्लीनिक योजना, हाफ बिजली बिल, मुख्यमंत्री सुपोषण और सस्ती दवा की धन्वंतरी योजना सहित अन्य शासन की योजनाओं की जानकारी विस्तारपूर्व दी गई है।


महिलाओं को स्वरोजगार दे रही शासन की योजनाएं
मेले में आए श्रद्धालुओं से बातचीत के दौरान रायपुर के चंगोराभाटा की दीपा लावन्या ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गांव में बने गौठानों में जरूरतमंद महिलाओं को स्व-रोजगार से जोड़ा जा रहा है। वहां महिलाओं को आजीविका से जोड़ने के लिए काम किया जा रहा है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
