छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार जारी है। खैरागढ़ जिले के बकरकट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्ही गांव में आज सुबह CPI माओवादी संगठन के 12 सक्रिय कैडरों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें एक करोड़ के इनामी और एमएमसी ज़ोन के कुख्यात कमांडर रामधेर मज्जी भी शामिल है। सरेंडर के दौरान नक्सलियों ने AK-47 सहित कई आधुनिक हथियार और गोला-बारूद सुरक्षा बलों को सौंपे।

सूत्रों के मुताबिक, रामधेर मज्जी CPI माओवादी संगठन की टॉप लीडरशिप में शामिल था और तीन राज्यों—मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में सक्रिय नेटवर्क का प्रमुख नेतृत्व संभालता था।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों की पूरी सूची व पद

सरेंडर में शामिल कैडरों में महिला और पुरुष, दोनों शीर्ष स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं:

नामपद
रामधेर मज्जीCCM
चंदू उसेंडीDVCM
ललिताDVCM
जानकीDVCM
प्रेमDVCM
रामसिंह दादाACM
सुकेश पोट्टमACM
लक्ष्मीPM
शीलाPM
सागरPM
कविताPM
योगिताPM

सुरक्षा बलों का दावा है कि इन कैडरों के आत्मसमर्पण के बाद नक्सलियों की टॉप कमांड एवं सपोर्ट चेन बुरी तरह कमजोर हो गई है।

एमएमसी ज़ोन का पतन — सुरक्षा तंत्र की ऐतिहासिक सफलता

अधिकारियों ने बताया कि रामधेर मज्जी के सरेंडर के साथ एमएमसी (Madhya Pradesh–Maharashtra–Chhattisgarh) ज़ोन लगभग पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है।
यह वही ज़ोन था जो बड़े नक्सली हमलों, भर्ती, प्रशिक्षण और फंड सप्लाई का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता था।

सीएम करेंगे प्रेसवार्ता

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री जल्द ही प्रेसवार्ता कर ऑपरेशन की उपलब्धियों और भविष्य की रणनीति को विस्तार से साझा करेंगे।

छत्तीसगढ़ में लगातार कमजोर हो रहा नक्सली ढांचा

बीते दिनों दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था जिनमें मिनपा हमले के मास्टरमाइंड भी शामिल थे।
पुलिस का कहना है कि नक्सली “पूना मारगेम (Puna Naragel)” यानी पुनर्वास और पुनर्जीवन योजना में भरोसा जताकर मुख्यधारा में लौट रहे हैं, जिससे क्षेत्र में शांति और विकास की राह मजबूत हो रही है।