छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुणदेव गौतम को राज्य का पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है। Chhattisgarh New DGP के रूप में उनकी नियुक्ति के बाद पुलिस विभाग में नए नेतृत्व की शुरुआत मानी जा रही है। गृह विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
अरुणदेव गौतम पिछले 17 महीनों से प्रभारी डीजीपी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की अनुशंसा के बाद राज्य सरकार ने उन्हें पूर्णकालिक डीजीपी पद की जिम्मेदारी सौंपी है। Chhattisgarh New DGP बनने के बाद अब उनसे राज्य में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद की जा रही है।
किसान परिवार से लेकर डीजीपी पद तक का सफर
अरुणदेव गौतम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के अभयपुर गांव के निवासी हैं। किसान परिवार में जन्मे गौतम ने शुरुआती शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल से प्राप्त की। बाद में प्रयागराज और दिल्ली में उच्च शिक्षा हासिल की। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए और राजनीति विज्ञान में एमए किया। इसके बाद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से अंतरराष्ट्रीय कानून में एमफिल और पीएचडी की डिग्री ली। Chhattisgarh New DGP के रूप में उनका यह सफर युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।
कई जिलों में निभाई अहम जिम्मेदारी
1992 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणदेव गौतम ने अपने करियर में कई चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। मध्य प्रदेश कैडर से करियर की शुरुआत करने के बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ कैडर चुना। वे कोरिया, रायगढ़, जशपुर, राजनांदगांव, सरगुजा और बिलासपुर जैसे जिलों में एसपी रह चुके हैं। Chhattisgarh New DGP बनने से पहले उन्होंने पुलिस मुख्यालय, सीआईडी, वित्त एवं योजना और मुख्यमंत्री सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों में भी कार्य किया।
नक्सल मोर्चे पर दिखाई मजबूत नेतृत्व क्षमता
राजनांदगांव नक्सली हमले के बाद अरुणदेव गौतम को वहां की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने नक्सल विरोधी अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई और कठिन परिस्थितियों में पुलिस बल का नेतृत्व किया। झीरम घाटी हमले के बाद उन्हें बस्तर का आईजी बनाया गया, जहां उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा चुनाव संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई। Chhattisgarh New DGP के रूप में अब उनकी प्राथमिकता राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना होगी।
यह भी पढ़ें – US-Iran Tensions: ट्रंप की हत्या पर ₹558 करोड़ इनाम का दावा
Gig Workers Protest: पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ हड़ताल
Thailand Open में सिंधू-सात्विक का धमाल
