रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस में एसआई और दो अन्य पदों के लिए बंपर भर्ती निकली है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारिख 31 अक्टूबर 2021 है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 975 सूबेदार, सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर पदों को भरा जाएगा।
महत्वपूर्ण तारिख-
- ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत- 1 अक्टूबर 2021, (सुबह 10:30 बजे से)
- ऑनलाइन आवेदन अंतिम तारिख- 31 अक्टूबर 2021, (शाम 5:30 बजे तक)
रिक्त पदों का विवरण
- सामान्य- 405
- एससी- 115
- एसटी- 318
- ईडब्ल्यूएस- 137
ये हैं योग्यता के मानदंड
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से 34 साल के बीच होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
सामान्य या अन्य पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 400 रुपये का भुगतान करना होगा।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मेन्स, फिजिकल एलिजिबिलिटी टेस्ट और इंटरव्यू राउंड में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
