रोजगार की तलाश में जुटे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। छत्तीसगढ़ राज्य पावर विद्युत होल्डिंग कंपनी बंपर भर्ती करने जा रही है। डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी, जनरेशन कंपनी और ट्रांसमिशन कंपनी के लिए जेई के 307 पद हैं साथ ही डाटा एंट्री ऑपरेटर के 400 पद हैं। कुल मिलाकर 707 पदों पर नई भर्ती के लिए विज्ञापन दिया गया है। सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों के लिए यह एक अच्छा अवसर है।
जूनियर इंजीनियर और डाटा इंट्री ऑपरेटर के पदों के लिए 29 सितंबर से आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू होगी। कंपनी की वेबसाइट www.cspc.co.in पर इस संबंध में जानकारी दी गई है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के अध्यक्ष अंकित आनंद ने बताया कि डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी, जनरेशन कंपनी और ट्रांसमिशन कंपनी में जेई के 307 पदों पर भर्ती की जाएगी।
डाटा एंट्री आपरेटर के 400 पदों पर भर्ती
वहीं, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 400 पदों पर भर्ती होगी। इसमें डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में जेई के 193 पद, जनरेशन कंपनी में 62 और ट्रांसमिशन कंपनी में 12 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इनमें इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मेकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, इंफरमेशन टेक्नालॉजी संकाय के पद हैं। तीनों पावर कंपनी में सिविल संकाय के 40 पद हैं, जिनके लिए भी आवेदन मंगाए गए हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
