रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए डीजीपी अशोक जुनेजा ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। निवर्तमान डीजीपी डीएम अवस्थी ने पुलिस महानिदेशक कक्ष में आज निर्धारित समय पर राज्य के नए डीजीपी जुनेजा को पदभार सौंपा। बता दें कि गुरुवार को राज्य सरकार ने एक आदेश जारी किया था, जिसमें राज्य के पुलिस महानिदेशक का पद स्पेशल डीजीपी को सौंपे जाने के साथ ही डीजीपी डीएम अवस्थी को राज्य पुलिस अधीक्षक अकादमी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने का आदेश शामिल था।