रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार शाम राजधानी रायपुर के रायपुरा स्थित माँ परमेश्वरी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ स्तरीय देवांगन युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवांगन समाज के छात्रावास, मीटिंग हॉल और मैरिज हॉल निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज को राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में सामाजिक भवन बनाने के लिए 1 एकड़ का भूखंड भी जल्द उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत देवांगन समाज की आराध्य देवी मां परमेश्वरी के विधिवत पूजा-अर्चना करके की।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवांगन समाज के युवक-युवती सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि पहले समाज के वरिष्ठ जन मेला-मड़ई आदि सामाजिक आयोजनों में युवक-युवतियों को देखकर उनके रिश्ते तय किया करते थे। परंतु आज के बदले हुए युग में जहां लोग नौकरी और रोजगार के लिए दूरस्थ स्थानों पर रहते हैं, जिस वजह से समाज के लोगों के बीच संपर्क नहीं हो पाता।


छत्तीसगढ़ी पहनावा देवांगन समाज की प्रमुख भूमिका
छत्तीसगढ़ी पहनावा और परिधान उपलब्ध कराने में देवांगन समाज की प्रमुख भूमिका है। सरकार बनते ही किसानों की ऋण माफी का निर्णय लिया गया, समर्थन मूल्य में धान की खरीदी के साथ-साथ राजीव गांधी किसान न्याय योजना में इनपुट सब्सिडी दी जा रही है, इस वजह से किसानों की आय में लगातार वृद्धि हुई है।
प्रदेश में 17 लाख किसान रजिस्टर्ड थे अब 22 लाख किसान पंजीकृत
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा खेती-किसानी को लगातार प्रोत्साहन देने के फलस्वरूप किसानों की संख्या बढ़ी है। साथ ही साथ कृषि के रकबे में भी वृद्धि हुई है। पहले जहां प्रदेश में 17 लाख किसान रजिस्टर्ड थे और 22 लाख हेक्टेयर में खेती होती थी, वहीं आज साढ़े 22 लाख किसानों पंजीकृत हैं और 28 लाख हेक्टेयर से अधिक रकबे में खेती हो रही है।
छत्तीसगढ़ में रहन-सहन के स्तर में सुधार हुआ है – मुख्यमंत्री बघेल
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के जेब में पैसा जाने से बाजार में रौनक है, जिसका लाभ देवांगन समाज के व्यवसायियों को भी मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में रहन-सहन के स्तर में सुधार हुआ है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में ग्रामीण परिवेश के और मध्यम तथा निम्न वर्ग के परिवारों के बच्चे अंग्रेजी में शिक्षा हासिल कर रहे हैं आने वाले समय में इसका लाभ जरूर मिलेगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मदिरापान एक सामाजिक बुराई है, जिसे समाज में जागरूकता लाकर ही दूर किया जा सकता है। उन्होंने समाज से इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए वातावरण बनाने की अपील की।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
