रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नव वर्ष के अवसर पर श्रमवीरों को बड़ी सौगात दी है। वही भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत भगिनी प्रसूति सहायता योजना में सहायता राशि 10,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये करने की घोषणा।

बता दें कि मुख्यमंत्री बघेल ने मजदूरों के साथ मनाया नववर्ष, साथ ही भगिनी प्रसूति सहायता योजना की राशि को किया डबलभाई-बहनों के साथ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नववर्ष का अभिनंदन किया।

मिठाई और कंबल भेंट कर नए वर्ष की खुशिया बांटी

उन्होंने श्रमवीर भाई-बहनों को मिठाई खिलाकर और कंबल भेंट कर उनके साथ नए वर्ष की खुशियां बांटी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यहां चावड़ी में लोगों को भरपेट भोजन मिल रहा है, स्वच्छता कर्मियों की मेहनत से हमें पुरस्कार मिल रहा है, इन्हें बधाई। नए वर्ष में बुजुर्गों और हमारे पुराधा, हमारे महापुरूषों के सपनों को साकार करना ही मेरा नए वर्ष का संकल्प है।