रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेषकर मसीही समुदाय के लोगों को ‘क्रिसमस‘ पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कामना की है कि प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर अपने बधाई संदेश में बघेल ने कहा है कि प्रभु यीशु ने सत्य, करूणा और प्रेम की शिक्षा दी और कमजोर और गरीबों की मदद के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सामाजिक समानता पर बल दिया और मानव जाति के कल्याण का मार्ग दिखाया। बघेल ने कहा कि यीशु के संदेश दीन-दुखियों की मदद और समाज के उत्थान के लिए अनुकरणीय हैं।
सैंटा क्लॉज को एक देवदूत की तरह माना जाता है
क्रिसमस के साथ कुछ मान्यताएं भी जुड़ी हुई हैं। कहते है आज के दिन सैंटा क्लॉज का बच्चे बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं कहा जाता है कि सैंटा क्लॉज क्रिसमस के दिन बच्चों के लिए कई सारे गिफ्ट लेकर आता है। सैंटा क्लॉज को एक देवदूत की तरह माना जाता है। यह भी कहा जाता है कि वह बच्चों के लिए चॉकलेट, गिफ्ट सभी चीजें स्वर्ग से लेकर आता है और वापस वहीं चला जाता है।
क्यों मनाया जाता है क्रिसमस
क्रिसमस जीसस क्रिस्ट के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। जीसस क्रिस्ट को भगवान का बेटा कहा जाता है। क्रिसमस का नाम भी क्रिस्ट से पड़ा। बाइबल में जीसस की कोई बर्थ डेट नहीं दी गई है, लेकिन फिर भी 25 दिसंबर को ही हर साल क्रिसमस मनाया जाता है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
