रायपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद थोड़ी देर में स्वच्छ शहरों को स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2021 प्रदान करेंगे। थोड़ी देर में ये कार्यक्रम शुरू होने वाला है। जिसमें मंच में राष्ट्रपति के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी नजर आए हैं। बता दें कि कुछ ही देर में अमृत महोत्सव के अंतर्गत नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों छत्तीसगढ़ को भारत के स्वच्छतम् राज्यों की श्रेणी में दिए जाने वाला अवार्ड ग्रहण करेंगे।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 का परिणाम आज सामने आएगा, जिसमें 4000 से अधिक शहरों ने हिस्सा लिया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विजेताओं का ऐलान करेंगे और उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगर निगमों को सम्मानित भी करेंगे। भारत को कचरा-मुक्त बनाने के विजन के तहत यह सर्वे केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित किया गया था, जिसमें शहरों में स्वच्छता की स्थिति का आकलन किया गया। इंदौर के लगातार पांचवीं बार सबसे स्वच्छ शहर घोषित होने की जानकारी सामने आई है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
