रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कार्यक्रम में सुबह 11 बजे राजनांदगांव जिले के चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को 2 करोड़ 36 लाख की राशि वापस करेंगे। यह राशि चिटफंड कंपनियों के कुर्क की गई संपत्ति की नीलामी से प्राप्त की गई है। बता दे कि राजनांदगांव के कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में चिटफंड कंपनियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। पटवारियों के माध्यम से चिटफंड कंपनियों की संपत्ति का पता लगाने व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

इसके बाद मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 12 बजे नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा रायपुर के होटल बेबीलान इंटरनेशनल में आयोजित कार्यक्रम ‘स्वच्छता का हैट्रिक महोत्सव’ में शामिल होंगे , साथ ही शाम 6 बजे रायपुर के आनंद समाज वाचनालय में ‘इंश्योरेन्स इम्पलाईज यूनियन के राज्य स्तरीय सम्मेलन’ में शामिल होंगे। इसी प्रकार शाम 7.15 बजे होटल बेबीलान केपीटल रायपुर में आयोजित ‘सम्मान समारोह-क्रेडाई’ में शामिल होंगे।