तीन साल में प्रधानमंद्धी मोदी से एक बार मिला
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निकाय चुनाव में मुद्दों को लेकर कहा कि निकाय चुनाव के मुद्दे अलग हैं। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के मुद्दे अलग होते हैं। हम (कांग्रेस) सरकार के काम के आधार पर हम वोट मांग रहे हैं। विकास कार्य ही चुनाव के मुद्दे हैं। हमारी सरकार ने हर क्षेत्र में काम किया है। उसी काम के आधार पर हम वोट मांग रहे हैं।
सीएम भूपेश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात न होने को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ की समस्याओं पर पीएम से मिलना चाहते हैं। तीन साल से पीएम से मिलने का समय मांग रहे हैं, लेकिन आज तक पीएम से केवल एक बार मुलाकात हुई है। उन्होंने बताया कि नीति आयोग की पहली बैठक के दौरान पीएम से मिला था। पीएम ही बता सकते हैं कि क्यों मिलने का समय नहीं दे रहे हैं। यूपी चुनाव आम लोगों के मुद्दे पर लड़ेंगे. महिला, किसान, युवा, दलित इनके मुद्दे जनता के बीच लेकर जा रहे हैं. यूपी में हमारे लिए खोने को कुछ नहीं है। हमको जो कुछ है पाना ही पाना है। प्रियंका गांधी आम लोगों की लड़ाई लड़ रहीं हैं, यूपी की जनता प्रियंका की तरफ देख रही है। यूपी के परिणाम चौकानें वाले होंगे।
गांव से पलायन अब रुक गया
छत्तीसगढ़ मॉडल गांधी के ग्राम स्वराज पर आधारित है। छत्तीसगढ़ मॉडल में गांव के विकास करने की बात है। छत्तीसगढ़ में खेती अब लाभ का धंधा हो गया है। प्रदेश में किसानों की संख्या बढ़ी, रकबा भी बढ़ा गांव से पलायन अब रुक गया है। शहर के लोग अब गांवों में आ रहे हैं। कोरोना के दौरान हमने अच्छा काम किया। कोविड में अचानक लॉकडाउन हुआ। फैक्ट्री बंद होने से लोग सड़कों पर आ गए। मजदूरों को मुफ्त राशन दिया। मजदूरों को मनरेगा में काम मिला। लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा। लोग कोरोना से लडऩे में सफल हुए।
धर्मांतरण में सीएम को भाजपा को चुनौती
उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ का चावल नहीं खरीद रहा केंद्र। हम आम जनता को सक्षम बनाने का काम कर रहे हैं। भाजपा गाय के नाम पर केवल वोट मांगती है। हमारी सरकार गौ माता की सेवा कर रही है। धर्मांतरण पर उन्होंने कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। सत्ता जाने के बाद करने के लिए कुछ बचा नहीं है। भाजपा के पास केवल धर्मांतरण मुद्दा बचा है। भाजपा को मैं चुनौती देता हूं। 15 साल के कार्यकाल में कितने चर्च बने.अब तीन साल में कितने चर्च बने। भाजपा कर ले तुलना।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
