रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार देर शाम रायपुर से वाराणसी पहुंचे वहां से वे रात नौ बजे वे सीधे वाराणसी के गंगा घाट पर बने अघोरेश्वर भगवान राम आश्रम पहुंचे। उन्होंने सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष गुरुपद बाबा सम्भव राम से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। जशपुर आश्रम में मुख्यमंत्री डेढ़ घंटे तक रहे।
मुख्यमंत्री इससे कुछ महीने पहले जशपुर दौरे में सोगड़ा आश्रम भी पहुंचे थे। वहां उन्होंने आम आदमी की तरह जमीन पर बैठकर भोजन किया था। उन्होंने आश्रम का चाय बागान और प्रोडक्शन यूनिट भी देखी थी।
अघोरेश्वर भगवान राम आश्रम का देश के कई राज्यों में शाखाएँ हैं। कुष्ठों की सेवा के लिए आश्रम को कई अवार्ड मिल चुके हैं। जशपुर का सोगड़ा आश्रम तब चर्चा में आया था, जब अवधूत भगवान राम ने मिलने आये चंद्रशेखर को भावी प्रधानमंत्री कहकर संबोधित किया और 15 दिन बाद चमत्कारिक ढंग से चंद्रशेखर प्रधानमंत्री बन गए थे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
