मंगलवार सुबह लगभग 9.30 बजे उन्हें हेलीकाप्टर से रायपुर लाया गया
रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल की तबीयत सोमवार की रात अचानक बिगड गई जिसके बाद उन्हे बैकुंठपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि वे एक समाजिक कार्यक्रम में हिस्सा मध्य प्रदेश जा रहे थे। इसी दौरान उनके पिता की तबीयत खराब हो गयी, उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। उन्हें हेलीकाप्टर सुबह लगभग 9.30 बजे रायपुर ले जाया गया। नंद कुमार बघेल को रायपुर ले आया गया है। उन्हें बालाजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इस दौरान चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को सामान्य बताया।
कोरिया सीएमएचओ रामेश्वर शर्मा ने बताया कि सोमवार की रात कुछ खाने के बाद उन्हें उल्टी हुआ था। जिसके बाद तत्काल अस्पताल में दाखिल कराया गया। इसके साथ ही उनका शुगर लेवल भी बढ़ा हुआ है। फिलहाल वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। पूरी रात डाक्टरों की निगरानी में लगातार इलाज किया गया। इस संबंध में बैकुंठपुर जिला अस्पताल के अस्पताल अधीक्षक डा. सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि नंदकुमार पटेल को बीती रात लगभग 10.15 बजे के आसपास जिला अस्पताल बैकुंठपुर में बदहजमी होने की शिकायत पर भर्ती कराया गया। जिसके उपरांत चेकअप के दौरान उनका शुगर लेवल काफी हाई होना पाया गया। जिसे चिकित्सा के दौरान स्थिर कर दिया गया है । इसी दौरान सुबह 9.30 बजे नंद कुमार बघेल को रायपुर के लिए हेलीकाप्टर से रवाना कर दिया गया ।
एमपी जा रहे थे, बैकुण्ठपुर में बिगड़ी तबियत
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के पिता नंदकुमार बघेल कुर्मी समाज के कार्यक्रम में शामिल होने बाय रोड मध्य प्रदेश जा रहे थे । इस दौरान अंबिकापुर से बैकुन्ठपुर के मध्य उनकी तबियत बिगडने के बाद उन्हे नजदीकी अस्पताल बैकुन्ठपुर में भर्ती कराया गया। उनके देखरेख में रात भर मौजूद रहे सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों उनके साथ बीती रात मौजूद रहे। इस दौरान चिकित्सकों के साथ पूरी रात कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
