रायपुर। मुख्यमंत्री और एसपी की बैठक शुरू हो चुकी है। ये बैठक सीएम की अध्यक्षता में हो रही है। मीटिंग में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और कृषि मंत्री रविंद्र चौबे भी मौजूद है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ प्रदेश के डीजीपी डीएम अवस्थी के साथ तमाम पुलिस अधीक्षक व संभाग आईजी के साथ रायपुर सर्किट हाउस में बैठक ले रहे हैं।

बैठक में रमन सिंह के पिछले 10 सालों के काम और कानून व्यवस्था की समीक्षा भी की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर भी बैठक में विशेष चर्चा होगी। इसके अलावा नक्सल समस्याओं को लेकर भी इस बैठक में चर्चा की जाएगी।