रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर स्थित शैलेन्द्र नगर में पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता रमेश वर्ल्यानी के पार्थिव देह पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने श्री वर्ल्यानी के पार्थिव देह को कंधा दिया और नंगे पैर ही प्रेम प्रकाश आश्रम तक उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ल्यानी जी आर्थिक मामलों के अच्छे जानकार थे। उनसे हमेशा आर्थिक मामलों और योजनाओं को तैयार करने में सलाह मशविरा होता था। सीएम ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
इस दौरान मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, महापौर ऐजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, आर.पी. सिंह समेत जनप्रतिनिधिगण और आमजन मौजूद थे।
ये भी पढ़ें: नहीं रहे छत्तीसगढ़ के दिग्गज कांग्रेस नेता रमेश वर्ल्यानी, सीएम भूपेश ने दी श्रद्धांजलि
मोतीलाल वोरा के करीबियों में होती थी गिनती
रमेश वर्ल्यानी जी दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा के करीबियों में शामिल थे और वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता थे। आर्थिक और कर संबंधी मामलों के विशेषज्ञ वर्ल्यानी जी ने 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का घोषणा पत्र बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
सामाजिक क्षेत्र में थे सक्रिय
रमेश वर्ल्यानी सामाजिक क्षेत्र में भी काफी सक्रिय थे। वे सिंधी पंचायत जैसे कई संगठनों से जुड़े हुए थे। उनके ही प्रयासों से छत्तीसगढ़ में सिंधी परिषद का गठन किया गया था। जीएसटी, आर्थिक नीतियों और सामाजिक सरोकारों को लेकर वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय थे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
