रायपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में मुख्य पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को लखनऊ दौरे पर थे। यहां उन्होंने कांग्रेस सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान सीएम ने कांग्रेस प्रवेशित नए सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंन कहा कि मुझे गर्व है कि मैं कांग्रेस का सदस्य हूं। जिसने देश के आजादी के बाद देश के नागरिकों के विकास और सुविधा के लिए सुई से हवाई जहाज तक का निर्माण किया।
सीएम ने कहा कि जब देश आजाद हुआ, तब भारत में सुई तक नहीं बनती थी, कांग्रेस के शासनकाल में राष्ट्र के विकास के उत्तरोत्तर वृद्धि करने की योजना प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने बनाई, जिसके बाद देश में सुई से लेकर रॉकेट तक का निर्माण हुआ। भाजपा के लोग पूछते हैं कि कांग्रेस ने क्या किया? देश की आजादी के लिए लाखों कांग्रेसियों ने यातनाएं सही, जेल गए, लाठी खाई, कई लोग शहीद हुए। लेकिन ये लड़ाई अधूरी रहती अगर हमे संविधान नहीं मिलता।
देश के लिए कांग्रेसियों के कितने खानदान शहीद हो गए- सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में महात्मा गांधी, पं. जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल ने सतत आंदोलन कर आजादी दिलाई और संविधान लिखने का काम भीमराव अंबेडकर को सौंपा। उस कांग्रेस का सदस्य होना गर्व की बात है जहां कांग्रेसियों के खानदान देश के लिए कुर्बान हो गए। सीएम ने इस दौरान लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उर्जा भरने के साथ छत्तीसगढ़ की योजनाओं नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी की सफलता से महिलाओं और युवाओं के आत्मनिर्भर होने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यूपी में भी छत्तीसगढ़ जैसी योजना लाने के लिए कांग्रेस की सरकार बनाने की जिम्मेदारी युवाओं और महिलाओं की है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
