- गुजरात मॉडल 7 साल में कोई नहीं जान पाया, छत्तीसगढ़ मॉडल लोगों की आमदनी बढ़ाने का जरिया
- कोरोना काल में देश मंदी की चपेट में रहा, लेकिन छत्तीसगढ़ में मंदी का असर नहीं
रायपुर। देश में इन दिनों छत्तीसगढ़ मॉडल की काफी चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के छत्तीसगढ़ मॉडल में गुजरात मॉडल छिपता दिख रहा है। इस पर सीएम बघेल का कहना है कि गुजरात मॉडल 7 साल में कोई नहीं जान पाया कि ये क्या है? अब भाजपा के लोग भी गुजरात मॉडल की चर्चा नहीं करते। छत्तीसगढ़ मॉडल लोगों की आमदनी बढ़ाने का जरिया है, जिसकी शुरुआत किसानों की कर्जमाफी से हुई।
एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 44 प्रतिशत जंगल है। देश में वनोपज की 74 प्रतिशत खरीदी छत्तीसगढ़ में ही हुई है, क्योंकि हमने वनोपज खरीदने की संख्या 7 से 52 फीसदी कर दी है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आदिवासियों की आय में वद्धि हुई है। नोटबंदी के बाद देश मंदी की चपेट में आया। पिछले तीन साल में हर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में विकास हुआ है। नोटबंदी-जीएसटी और कोरोना लॉकडाउन में देश मंदी की चपेट में था, लेकिन इससे उलट छत्तीसगढ़ में विकास दर बढ़ा है। कोरोना काल में देश मंदी की चपेट में रहा, लेकिन छत्तीसगढ़ में मंदी का असर नहीं है।


केंद्र पर बड़ा आरोप
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने हमारा 20 हजार करोड़ रुपये रोका दिया है। उन्होंने कहा, जब डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री थे, तो केंद्र में यूपीए की सरकार थी, इसलिए धान खरीदी के समय बारदाने की कमी नहीं हुई। छत्तीसगढ़ में किसानों को नौ हजार रुपये प्रति एकड़ की इनपुट सब्सिडी दी जा रही है, जो देश में सबसे ज्यादा है। बारदाना देने में केंद्र सरकार के जूट कमिश्नर छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव कर रहे हैं, ये सिर्फ राजनीति है। केंद्र सरकार पिछले तीन साल से हमको चावल से एथेनॉल बनाने की मंजूरी नहीं दे रही है।


हम तय करेंगे कि किसे अध्यक्ष चुनें
छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री की चर्चा जोरों पर रही। बघेल ने इस मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि ढाई साल की डील जैसी कोई बात नहीं थी। हाई कमान जिस दिन बोले, उसी दिन इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि हाई कमान के सामने कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं हुआ। अभी सोनिया गांधी हमारी नेता हैं, लेकिन हम चाहते है कि राहुल गांधी फिर से पार्टी की कमान संभालें। वहीं भाजपा के आरोपों पर उन्होंने कहा कि ‘पार्टी हमारी है, हम तय करेंगे कि किसे अध्यक्ष चुनें।
राम और गाय आध्यातमिक विषय है राजनीतिक नहीं
गांधी परिवार के प्रति कांग्रेसजनों और हिंदुस्तान की जनता में विश्वास है। जितना त्याग और बलिदान इस परिवार ने दिया, उसकी मिसाल नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, कांग्रेस सेक्युलर पार्टी है और राम वन गमन पथ, गाय की सेवा हमारे लिए आध्यात्मिक मुद्दा है, जिस पर हम वोट की राजनीति नहीं करते।


एमएसपी पर सीएम बघेल का बड़ा बयान
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों ने इतना अनाज उगा दिया है कि 3 साल तक देश में अकाल भी पड़ जाए तो भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा। किसानों की मुख्य मांग है कि एमएसपी पर खरीदी हो। एमएसपी जब लागू हुआ था, तब बाजार में समर्थन मूल्य से ज्यादा दाम मिलता था। अब उत्पादन बढ़ा तो दाम नहीं मिल रहा, इसलिए किसान एमएसपी चाहते हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
