रायपुर। पेट्रोल डीजल पर केंद्र सरकार द्वारा घटाई गई एक्साइज ड्यूटी के बाद पेट्रोल में 5 रुपये और डीजल में 10 रुपये घटाने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ‘पहले 30 रुपये बढ़ा दो फिर 5 रुपये कम कर दो, ये नहीं चलेगा’। दीपावली पर केंद्र सरकार ने जनता को उपहार में लॉलीपॉप दिया है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 5 और डीजल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाने का ऐलान किया है। लेकिन एक्साइज में कटौती के बाद भी पेट्रोल की कीमतों में कोई खास गिरावट नहीं आई है।