उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस एक्शन मोड में आ गई है। कांग्रेस की रणनीति को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजधानी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान प्रियंका ने आगामी विधानसभा चुनाव 40% टिकट महिलाओं को देने की घोषणा की। प्रियंका के इस फैसले का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वागत किया है।
सीएम बघेल ने ट्वीट किया है कि उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा का कांग्रेस पार्टी की ओर से 40% टिकट महिलाओं के लिए आरक्षित करने का निर्णय ऐतिहासिक है। यह राजनीति को नई दिशा और महिलाओं को आत्मबल देगा। अब उत्तर प्रदेश की महिलाएं डरेंगी नहीं, बल्कि मजबूती से कहेंगी।
छत्तीसगढ़ में भी इस फॉर्मूले की आहट
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अगर ये फॉर्मूला छत्तीसगढ़ में भी लागू किया जाए तो 36 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएगी। किसी एक विधानसभा चुनाव में दोनों प्रमुख दलों को मिलाकर भी इतनी महिला उम्मीदवार पहले कभी भी नहीं उतरी होंगी।
छत्तीसगढ़ में 36 सीटों पर होगा कब्जा
उत्तर प्रदेश विधानसभा में 403 सीट है। इसका मतलब 40 प्रतिशत सीटों के हिसाब से कांग्रेस 161 महिला प्रत्याशियों को टिकट देने जा रही है। वैसे ही छत्तीसगढ़ विधानसभा में 90 सीटें हैं। अगर यहां भी ये फॉर्मूला लागू होता है तो यहां 36 सीटों पर महिलाओं का कब्जा होगा। अगर महिला उम्मीदवार मजबूत नजर आईं तो पार्टी इसे अन्य राज्यों में लागू करेगी, नहीं तो फिर समीक्षा होगी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
