रायपुर। खरीफ वर्ष 2020-21 में धान बेचने वाले किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना के तहत प्रति एकड़ दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि का अंतरण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों के खाते में करेंगे। प्रदेश के करीब 19 लाख से ज्यादा किसानों को 15 सौ रुपए की पहली किस्त दी जाएगी। किसानों को योजना के तहत चार किस्तों में राशि देने का प्रावधान किया गया है। 20 अगस्त को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वर्चुअल कार्यक्रम में नए बस टर्मिनल सहित आधा दर्जन विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर बस टर्मिनल का शुभारंभ होगा। राजधानी के भाठागांव में बने अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल का लोकार्पण अब 23 अगस्त की जगह 20 अगस्त को वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। इसी दिन कलेक्टोरेट के पास रायपुर स्मार्ट सिटी द्वारा बनवाई गई हाइटेक मल्टीलेवल पार्किंग, इंटकवेल के पास खारून नदी से गिरने वाले गंदा पानी को साफ करने 6 एमएलडी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी लोकार्पित होगा। इसके अलावा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की भी सौगात मिलेगी।
छह जिलों में राजीव भवन का लोकार्पण
कांग्रेस सरकार बनने के बाद प्रदेश के ऐसे जिले जहां पर कांग्रेस भवन नहीं था, वहां पर भवन बनाने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में सात जिलों कोरिया, जगदलपुर, सुकमा, धमतरी, सरगुजा अंबिकापुर और दुर्ग जिले के कांग्रेस भवन का राजीव भवन के नाम से लोकार्पण किया जाएगा।
स्वीपिंग का शुभारंभ 23 को
शहर के मुख्य मार्ग की चिन्हांकित सड़कों की मशीन से सफाई कराने मुंबई की एजेंसी को ठेका दिया गया है। नगर निगम से अनुबंध के बाद ये एजेंसी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के मौके पर 23 अगस्त को शहर में मेकेनाइज्ड स्वीपिंग की शुरूआत करेगी। अनुबंधित एजेंसी को 4 साल के लिए इस काम का ठेका दिया गया है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
