रायपुर के रावणभाठा में बनकर तैयार हो चुके अंतरराज्यीय बस अड्डे का उद्घाटन आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। करीब 50 करोड़ रुपए की लागत से बने आईएसबीटी के शुरू होने से फाफाडीह, पंडरी, शास्त्री चौक और कालीबाड़ी की सड़कों पर ट्रेफीक का दबाव कम होगा। राजधानी की प्रमुख सड़कों पर बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई, सराईपाली, जगदलपुर और बलौदाबाजार से आने वाली ढाई हजार यात्री बसों की एंट्री बंद की जा रही है।
ये बसें अलग-अलग रुट से आकर शहर में प्रवेश किए बिना रिंग रोड से सीधे भाठागांव बस टर्मिनल पहुंचेगी। वहां से छूटकर रिंग रोड से ही शहर के बाहर निकलेंगी। इतनी बसों की एंट्री बंद होने से शहर की कई सड़कों ट्रैफिक का दबाव 20 फीसदी तक कम होगा। इससे शहर को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। यहां बस अड्डा बनाने दूधाधारी मठ के साथ अनुबंध कर 30 एकड़ जमीन ली गई है।
छह राजीव भवन का लोकार्पण
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आज ही अलग-अलग जिले में बनाए गए 6 राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय का लोकार्पण भी किया जाएगा। कांग्रेस सरकार बनने के बाद प्रदेश के ऐसे जिले जहां पर कांग्रेस भवन नहीं था, वहां पर भवन बनाने का निर्णय लिया गया था। इसकी क्रम में छह जिलों कोरिया, जगदलपुर, सुकमा, धमतरी, सरगुजा अंबिकापुर और दुर्ग जिले के कांग्रेस भवन का राजीव भवन के नाम से लोकार्पण किया जाएगा।
6 एमएलडी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण
इसी दिन कलेक्टोरेट के पास रायपुर स्मार्ट सिटी द्वारा बनी हाइटेक मल्टीलेवल पार्किंग, इंटकवेल के पास खारून नदी से गिरने वाले गंदा पानी को साफ करने 6 एमएलडी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी लोकार्पित होगा। इसके अलावा दो स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की भी सौगात मिलेगी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
