रायपुर। छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार की घोषणा के अनुसार कल से धान खरीदी की शुरुआत हो जाएगी। इसके लिए प्रदेशभर के सभी जिला कलेक्टरों को खासतौर पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, तो वहीं अवैध धान परिवहन पर लगाम लगाने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है।
इससे पहले बलरामपुर कलेक्टर ने कार्रवाई की है। बिचौलियों पर नकेल कसने के लिए 14 केंद्रों के प्रबंधक बदल दिए गए हैं। धान खरीदी के शुरुआत से पहले ही कलेक्टर आज यह आदेश जारी किया है। इसके साथ ही बलरामपुर कलेक्टर ने बिचौलियों पर नकेल कसने के लिए कई रणनीति बनाई है। वहीं जिले में अवैध धान मामले की भनक लगते ही कार्रवाई कर रही है। राज्य सरकार ने अवैध धान की तस्करी को लेकर सख्त आदेश जारी किया है। सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
