भिलाई। हथखोज से सनसनी फैलाने वाला मामला सामने आया है। कांग्रेस पार्षद सूरज बंछोर की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। बंधवा तालाब के पास पार्षद की लाश मिली। शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले। मामले में पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है। भिलाई-तीन चरौदा निगम के वार्ड-2, औद्योगिक क्षेत्र हथखोज से कांग्रेस पार्षद की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पार्षद अपने दोस्तों के साथ तालाब में बैठे थे। वहीं कुछ देर बाद पार्षद के मौत की खबर मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तालाब के पास से पार्षद का शव बरामद किया। मौत की खबर मिलते ही कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। वहीं संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।