रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया आज से छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। पुनिया आज 12.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। दोपहर 2.30 बजे वे प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन के प्रथम तल में स्थित पत्रकारवार्त कक्ष में पत्रकारवार्ता करेंगे। इसके बाद 19 नवंबर की सुबह 10 बजे सर्किट हाउस रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ बैठक करेंगे। सुबह 11 बजे इंडोर स्टेडियम रायपुर में आयोजित पंचायति राज सम्मेलन में भाग लेंगे।

20 नवंबर को वे सुबह 9 बजे सर्किट हाउस रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद वे सुबह 11.30 बजे नियमित विमान सेवा से नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे।