रायपुर। मिशन 2023 कांग्रेस ने आजादी की 75 वर्षगांठ पर 75 कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है। गांधी जयंती से शुरू अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। इसमें आजादी की कहानी से लेकर महात्मा गांधी के योगदान और भाजपा की ओर से कथित तौर पर फैलाए जा रहे भ्रम को वोटरों के बीच पहुंचकर दूर किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह के काम को वोटरों तक पहुंचाया जाएगा।
एक साल के अभियान को कांग्रेस वोट बैंक को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मान रही है। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि वह लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है, जो इतिहास के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। भाजपा राज में आजादी के आंदोलन के महापुरुषों के विचारों को दरकिनार किया जा रहा है। महात्मा गांधी हो या फिर भगत सिंह या सुभाष चंद्र बोस, भाजपा अपने राजनीतिक फायदे के लिए इनके योगदान को याद कर रही है।
युवा पीढ़ी तक पहुंचाने वाद-विवाद, संगोष्ठी
कांग्रेस की कोशिश रहेगी कि आजादी की सच्चाई को युवा पीढ़ी तक पहुंचाया जाए। इसके लिए चर्चा, वाद-विवाद, संगोष्ठी और वरिष्ठ इतिहासकार के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जो बताएंगे कि आजादी में महानायकों ने क्या किया। शुक्ला ने कहा कि भाजपा युवा पीढ़ी के मन में घृणा भर रही है। जो लगातार यह प्रयास कर रही है कि किसी तरह इतिहास को छिन्न-भिन्न् करके उन लोगों को प्रतिष्ठित किया जाए, जिनका आजादी की लड़ाई में योगदान शून्य है।
सोशल मीडिया पर देगी जानकारी
कांग्रेस युवाओं को इंटरनेट मीडिया पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह के खिलाफ भ्रामक जानकारी को भी एक-एक करके बताएगी। आजादी की लड़ाई में गांधी-नेहरू मतभेद, सरदार बल्लभभाई पटेल के योगदान की सभी को जानकारी दी जाएगी। राजनीतिक प्रेक्षकों की मानें तो प्रदेश में 15 साल लगातार भाजपा की सरकार थी। एक पीढ़ी जो अगले चुनाव में वोट डालेगी, उसने कांग्रेस राज को बहुत करीब से नहीं देखा है। इन युवाओं के मन में आजादी के नायकों के प्रति द्वेष भरा गया है, जिसे दूर किया जाएगा।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
