रायपुर। बेतहाशा बढ़ती हुई महंगाई के विरोध पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ता किस्तों में सब्जी लेने मंडियां पहुंच रहे हैं। देश में बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में आज कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश भर में अनोखा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे फाफाडीह में सब्जी लेने पहुंचे।

सब्जी खरीदते कांंग्रेस नेता

यहां उन्होंने विरोध स्वरूप 60 रुपये प्रति किलो टमाटर लेकर पैसे किस्त में देने की बात कही। जिसमें सब्जी वाले दुकानदार ने कहा कि इतनी महंगाई में हम कहां से किस्तों में सब्जी देंगे। आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रत्येक कार्यकर्ता सब्जी दुकान में जाकर सब्जी खरीद रहे हैं और महंगी सब्जी लेते हुए अच्छे दिन के नारों के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया में डालकर अपना विरोध प्रदर्शित कर रहे हैं।